By Election, विपक्ष सोचता रह, बीजेपी ने विधानसभा सीटों के साथ लोकसभा उम्मीदवारों का किया एलान,

 

बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा सीटों पर किया उम्मीदवारों का एलान, जाने चुनाव का हाल। 

रविंद्र यादव लखनऊ ; 07 :Oct:2021 


 लोकसभा और  विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव करवाए जाएंगेे। जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं, उनमें दादरा और नागर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट शामिल है। 

बीजेपी ने 3 लोकसभा और 16 विधानसभा सीटों पर किया उम्मीदवारों का एलान, 30 अक्टूबर को है चुनाव। 


उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान। 


 बीजेपी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. साथ ही बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इन सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे.


लोकसभा की तीन सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार?


बीजेपी ने दादरा और नगर हवेली से महेश गावित, मध्य प्रदेश के खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल और हिमाचल प्रदेश के मंडी से ब्रिगेडियन खुशाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है.


16 विधानसभा सीटों पर BJP के उम्मीदवार जानिए


  • आंध्र प्रदेश,     बाडवेल-  पुन्थाला सुरेश
  • हरियाणा,       ऐलानाबाद-  गोविंद कांडा
  • हिमाचल प्रदेश,    फतेहपुर-  बलदेव ठाकुर
  • हिमाचल प्रदेश,    आर्की-   रतन सिंह पाल
  • हिमाचल प्रदेश,    जुब्बल खोटखे-  नीलम सरायक
  • कर्नाटक,       सिंदगी-  रमेश भुसानेरू
  • कर्नाटक,       हंगल-  शिवाराज सज्जनार
  • मध्य प्रदेश,     पृथ्वीपुर-  शिशुपाल सिंह यादव
  • मध्य प्रदेश,     रायगांव-  प्रतिमा बागरी
  • मध्य प्रदेश,    जॉबट-  सुलोचना रावत
  • राजस्थान,      वल्लभनगर-  हिम्मत सिंह झाला
  • राजस्थान,      धरियावाड़-  खेत सिंह मीना
  • पश्चिम बंगाल,   दिनहाता-   अशोक मंडल
  • पश्चिम बंगाल,   शांतिपुर-   निरंजन बिस्वास
  • पश्चिम बंगाल,    खरदाहा-   जॉय साह
  • पश्चिम बंगाल-     गोसाबा-   पालाश राणा


बता दें कि देश में खाली पड़ी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे. जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं, उनमें दादरा और नागर हवेली और दमन और दियू मध्य प्रदेश- खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है. इसके साथ ही 14 राज्यों की 30 अलग अलग विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं.


किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव?


  • आंध्र प्रदेश- एक सीट

  • असम- पांच सीट

  • बिहार- दो सीट

  • हरियाणा- एक सीट

  • हिमाचल प्रदेश- तीन सीट

  • कर्नाटक- दो सीट

  • मध्य प्रदेश- तीन सीट

  • महराष्ट्र- एक सीट

  • मेघालय- तीन सीट

  • मिजोरम- एक सीट

  • नगालैंड- एक सीट

  • राजस्थान- दो सीट

  • तेलंगाना- एक सीट

  • पश्चिम बंगाल- चार सीट



"" "" "" "" "" "" 

Comments

Popular posts from this blog

Electricity crisis in UP: उत्तर प्रदेश में भीषण 🕯️बिजली संकट।

विधानसभा 2022